Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

'मोबाइल खो गया' : ईडी के सामने फंसे शांतनु, सबूत मिटाने की साजिश का शक गहराया

'गायब डिजिटल सबूतों' की खोज में ईडी

25 May 2026

'मोबाइल खो गया' : ईडी के सामने फंसे शांतनु, सबूत मिटाने की साजिश का शक गहराया

कोलकाता। जमीन कब्जा और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किए गए रसूखदार पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास अब अपने अचानक गायब हुए मोबाइल को लेकर ईडी के निशाने पर हैं। ईडी को पूरा अंदेशा है कि करोड़ों के इस घोटाले से जुड़े अहम डिजिटल सबूतों को नष्ट करने के मकसद से ही इन फोन को सोची-समझी साजिश के तहत गायब किया गया है। 
ईडी सूत्रों के मुताबिक, बीते 15 मई को जब शांतनु पूछताछ के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर पहुंचे, तब उनके पास इस्तेमाल किए जाने वाले दोनों मोबाइल फोन में से एक भी मौजूद नहीं था। गिरफ्तारी के बाद भी जांच एजेंसी उनके पास से कोई फोन बरामद नहीं कर सकी। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बेहद गैर-जिम्मेदाराना दावा किया कि उनके फोन खो गए हैं। हालांकि, एक अनुभवी पुलिस अफसर होने के बावजूद फोन खोने की कोई भी शिकायत किसी थाने में दर्ज न कराना, जांच अधिकारियों के गले नहीं उतर रहा है।
जांच एजेंसी का मानना है कि किसी भी बड़े आर्थिक अपराध में मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप चैट और लोकेशन के लिहाज से सबूतों की खान होते हैं। इसी मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके कारोबारी जय उर्फ जयेश कामदार के जब्त फोन से सोना पप्पू और शांतनु के बीच जमीन कब्जाने से जुड़े कई अहम वित्तीय लेन-देन के चैट और दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा, शांतनु के करीबी कोलकाता पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राहुल अमीन के घर हुई छापेमारी में भी मोबाइल जब्त हो चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी शांतनु का फोन गायब है। ईडी का अनुमान है कि 9 मई को राज्य में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से लेकर 15 मई को पेशी के बीच मिले समय का फायदा उठाकर ही इस डिजिटल डेटा को ठिकाने लगाया गया है। 
शातिर दिमाग अधिकारी यह बखूबी जानता था कि फॉरेंसिक तकनीक से डिलीट डेटा भी वापस आ जाता है, शायद इसीलिए वे सीधे फोन ही गायब कर बैठे। हालांकि, ईडी को शांतनु के फोन की आखिरी सक्रिय लोकेशन मिल चुकी है और अब तकनीकी संकेतों के आधार पर मोबाइल बरामद करने के लिए शिकंजा कसा जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मोबाइल खो गया' : ईडी के सामने फंसे शांतनु
'गायब डिजिटल सबूतों' की खोज में ईडी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News